दतिया। मंगलवार 10 फरवरी को पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया बी एल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में दतिया शहर में गश्त के दौरान अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध की कार्यवाही।शराब बेचते हुए अज्ञात सीता सागर तालाब के पास सड़क किनारे पर लगभग 18 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा। श्री देवी पत्नी स्वामी कंजर निवासी बबीना हाल मुकाम झड़ियां कंजर डेरा पर 3 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा।अज्ञात भेड़पुरा रोड पर सड़क किनारे पर लगभग 26 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा।दीपावली पत्नी संजीव कंजर निवासी प्रकाशनगर कंजर डेरा पर लगभग 5 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा।मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर 41(क) के नोटिस पर छोड़ा गया।जप्त मदिरा लगभग 52 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)A के अंतर्गत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।
कुल जप्त मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 10 हजार 400 रुपए है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर आबकारी आरक्षक विकास पाठक,विकाश साहू, खुशबू रघुवंशी , यासनिका यादव एवं वाहन चालक का सराहनीय योगदान रहा।
दतिया शहर में गश्त के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही

