Headlines

सपा कार्यालय पर मनाया गया सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन

इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन सम्मान और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके शतायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में डिंपल यादव को महिला स्वाभिमान की प्रतीक और सादगी की मिसाल बताते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की गई। जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ने हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव, आशीष राजपूत, अनवार हुसैन और रवींद्र शुक्ला मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव लाल सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव, लंकू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत नगर रामवीर सिंह यादव और सेक्टर प्रभारी सुरेश यादव, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा उपेंद्र यादव, अंकुर यादव, हुकुम सिंह यादव, आयुष चौधरी रेशू, अरविंद यादव, कार्यालय प्रभारी जयचंद यादव, राणा प्रताप सिंह, विवेक यादव, आसिफ मेव, कैलाश, चंद्र गुप्ता, आसिफ खान, बंटी यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share