अशोक नगर- इस वर्ष अशोक नगर में भव्य चातुर्मास एवं जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह शुक्रवार 12 दिसंबर
को दोपहर 12/30 बजे से अशोक नगर में *युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम आशिर्वाद से परम पूज्य गुरुदेव सुधा सागर जी का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अशोक नगर जैन समाज ने आह्वान किया कि सभी पुरुष वर्ग,युवा वर्ग सफेद वस्त्रों में और सभी महिला मंडल संगठन अपने अपने ड्रेस कोड में सम्मिलित हों। सभी त्यागी व्रतियों, बाहर से पधारे सभी अतिथियों के भोजन व्यवस्था
सकल जैन समाज अशोक नगर पंचायत की और से शाम की भोजन व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के पास ही रखी गई है।
निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपना पुण्य बढ़ाएं।

