इटावा-शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ़्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय और शहर कोतवाल यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।सीओ सिटी के समझाने और राहुल गांधी को रिहा किए जाने की सूचना के बाद धरना समाप्त किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन का घोटाला उजागर कर वोट चोरी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा जिस तरह से उन्हें और प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे को गिरफ़्तार किया गया वह निंदनीय है। यह उद्बोधन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र को जिस तरह से धता बता कर वोट चोरी की जा रही है। यह देश के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वोट चोरी का मतलब है। कि देश के सभी नागरिकों से उसका अधिकार छीन लेना। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने इलेक्शन कमीशन के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन वोटों में इतने बड़े पैमाने पर धांधली नहीं कर सकता यह इस लोकतंत्र में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अगर इलेक्शन कमीशन अपनी ज़िद पर डटा रहा तो कांग्रेस पार्टी देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता ज़ुबैरी मैं अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से इलेक्शन कमीशन ने देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है। वह बहुत ही शर्मनाक है। आज देश का हर आम नागरिक राहुल गांधी जी के साथ में है। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से कोमल सिंह कुशवाहा, कामरेड प्रेमशंकर यादव, वाचस्पति द्विवेदी,श्याम सिंह कुशवाहा,अफजाल वारसी, सतीश नागर, अंबुज त्रिपाठी, अवनीश वर्मा, सतीश शाक्य, अंशुल यादव,शौजैब रिजवी, आसिफ जादरान, सरवर अली, मोहम्मद नजम, सरला जाटव, हरिओम सिंह, सचिन शंखबार, अल्ताफ अहमद, नरेंद्र यादव, अंसार अहमद, इमरान अंसारी, मोहसिन अली, सुहेल वारसी, मोहम्मद शानू,असलम अंसारी, तहसीम अंसारी, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
काग्रेंस का इटावा मे धरना प्रदर्शन,दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ़्तारी के विरोध में जन हुए इकठ्ठे
