Headlines

भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जिलासंगोष्ठी का आयोजन

इटावा-भाजपा कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान अन्तर्गत पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिला संगोष्ठी का शुभारम्भ अहिल्याबाई होल्कर की चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके हुआ जिला संगोष्ठी में मुख्य अथिति के रूप में विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहें।मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई उनकी न्याय प्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई को लोकमाता और पुण्य श्लोका का के रूप में ख्याति प्राप्त है। सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी।
जिला संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी ने किया।संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक के. के. राज, सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, अभियान सह संयोजक त्रिय महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, जिला मंत्री रजत चौधरी, कार्यालय प्रभारी रवि धनगर, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, नगर पंचयात अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल,जिला मंत्री ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, सभासद शरद वाजपेयी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चाओ के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share