Headlines

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इटावा-भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा का सत्र 2025–2026 के लिए दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को नारायण वैंकट हाल में शाखा अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 सुबोधानन्द महाराज महंत कालीबाड़ी आश्रम, विशिष्ट अतिथि रमेश मेहरोत्रा पूर्व संरक्षक पांचाल प्रान्त और विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, विशिष्ट अतिथि और शपथ अधिकारी डा . स्नेह लता उमराव प्रांतीय गतिविधि महिला सहभागिता ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। सभी उपस्थित लोगों ने समवेत स्वर से राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन किया। मंचासीन अतिथियों को हरी शंकर त्रिपाठी, विवेक रंजन गुप्ता,राजेश किशोर त्रिपाठी प्राचार्य, कुलदीप कुमार अवस्थी, नन्द कुमार यादव, सन्तोष कुमार प्रजापति, निखिल चौधरी, लालजी प्रसाद दुबे, शैलजा तिवारी, शुभदा शुक्ला ने शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया । शाखा अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने मंच का परिचय देते हुए सभी अतिथियों और परिषद् सदस्यों का स्वागत और अभिनन्दन किया। परिषद् के वरिष्ठ सदस्य बी. के. सिंह ने परिषद् का परिचय प्रदान किया। सचिव राजीव लोचन दीक्षित ने वर्ष भर में आयोजित सभी कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की। मुख्य शाखा इटावा को पांचाल प्रान्त में द्वितीय उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष श्री राज शेखर तिवारी ने सत्र 2024–2025 का आय व्यय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी,सचिव श्रीमती शैलजा पाठक, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता , उपाध्यक्ष द्वय- डी डी मिश्रा एडवोकेट और श्रीमती पूनम तिवारी, सही सचिव द्वय- नन्द कुमार यादव और राज शेखर तिवारी, शाखा गतिविधि संयोजक पांच- राजीव लोचन दीक्षित (सम्पर्क), कुलदीप कुमार अवस्थी ( संस्कार), सौरभ कुमार सक्सेना (सेवा) , शैलेष कुमार पाठक (पर्यावरण) और श्रीमती निशा गुप्ता ( महिला सहभागिता), डाटा प्रबन्धक अत्रि दीक्षित सहित अन्य प्रकल्प दायित्वधारियों को शपथ अधिकारी डा . स्नेह लता उमराव ने शपथ दिलाई। श्री विवेक कुलश्रेष्ठ ने बृजेश मिश्रा, भानु प्रकाश अवस्थी, डा. ब्रह्म कुमार मिश्रा, पूर्णिमा शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा, देवेन्द्र बाबू दुबे, शिव हरि दीक्षित, सुदामा लाल राजपूत, बृजमोहन मिश्रा बच्चू, विश्व विजय त्रिवेदी, शिव चरन सिंह राठौर, अरुण तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला,डा . राजीव कुमार त्रिपाठी, मयंक राजौरिया, नितिन आनन्द विमल सक्सेना, राजेश नारायण दीक्षित, सतीश चन्द्र महेरे एडवोकेट, बीना चौहान, आरती वर्मा, सूर्या शर्मा सहित इक्कीस नये सदस्यों को भी शपथ दिलाई। नये दायित्व धारी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को मंचासीन कराया गया। परिषद् की केन्द्रीय समिति के द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय को अध्यक्ष पांचाल प्रान्त बनाए जाने का शाखा सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाइयां दीं। प्रतिमा शंकर दीक्षित अवकाश प्राप्त प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक एवं सुपौत्र स्वर्गीय ज्योति शंकर दीक्षित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए परिषद् ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक जगदीश प्रसाद पाण्डेय, मुन्ना लाल वर्मा, प्रोफेसर राम कृष्ण सिंह यादव,आशा राम मिश्रा, बी. के. सिंह, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, एस. एन. चौधरी, संजय मिश्रा, शिव किशोर दुबे एडवोकेट , विकास नारायण सक्सेना, अनुराग मिश्रा असफल, आनन्द कुमार सरवही, गोविंद माधव शुक्ल, बृजानन्द शर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान, सुग्रीव सिंह यादव, चित्रा परिहार, अर्चना मिश्रा, विमलेश शर्मा, निशा गुप्ता, पूनम तिवारी , पूजा तिवारी, सन्ध्या यादव, प्रतिभा सिंह, प्रीति सक्सेना सहित 250 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रमोपरान्त सुरुचि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। कुशल संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम संयोजक ओम नारायण शुक्ला ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया

Please follow and like us:
Pin Share