Headlines

व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार मंडल ने उठाई समस्या , बिजली कटौती से बुरा हाल

इटावा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नवीन कलेक्ट सभागार में अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराए पुलिस प्रशासन। जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा बिजली की बार-बार शटडाउन व कटौती से बुरा हाल है भीषण गर्मी पड़ रही है और इस समय पूरी तरह बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है जिसके कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है इससे जहां आम जनमानस बेहाल है वहीं बिजली न आने से व्यापार चौपट हो रहा है।जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा रोडवेज परिसर में बने पुलिस सहायता बूथ पर कोई भी पुलिस सुरक्षा नहीं होती है नियमित पुलिस ड्यूटी लगाई जाए।युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने कहा रामगंज चौराहे पर बिजली का पोल काफी दिनों से टूटा लगा हुआ है उसको हटाया जाए कोई बड़ी घटना कभी भी हो सकती है।
गोष्ठी में महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला संरक्षक मीरा तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी,जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी , गणेश प्रसाद अग्रवाल जिला मंत्री प्रिंस राठौर, आकाश वर्मा, वविता कुशवाहा, अंजू यादव, सोनी यादव आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share