Headlines

पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का भव्य शुभारंभ,पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़े

इटावा -वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल, में जाकर समर कैंप-2026 का उद्धघाटन किया गया समारोह के दौरान सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर समर कैंप का शुभारंभ किया तदोपरान्त उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग शारीरिक व मानसिक विकास के लिए करना चाहिए । ऐसे कैंप बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं साथ ही उनके द्वारा बच्चों को खेलों के साथ-साथ योग को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गयी ।समर कैम्प में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जायेगीं जिसमें खेल गतिविधियाँ, रचनात्मक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य व कला सम्मिलत है खेलों में बास्केटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, क्राफ्ट,योग, म्यूजिक डांस आदि विभिन्न एक्टिविटी प्रमुख हैं ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये अवगत कराया कि समर कैंप में 200 से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया है ।प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने बताया कि यह 10 दिवसीय समर कैंप पुलिस परिवार के बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया गया है ।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स/जसवन्तनगर आयुषी सिंह,श्रीमती शोभा पत्नी धर्मपत्नी एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र, श्रीमती वंदना धर्मपत्नी एसपी क्राइम संतोष सिंह, प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न स्कूल अभिषेक सक्सेना एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्टाफ उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Pin Share