Headlines

सपा नेताओं ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की दरों में हुई वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

इटावा। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,।पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं बिजली की अप्रत्याशित कटौती के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर को दिया।
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है, भाजपा सरकार द्वारा जनता को गुमराह किया जाता है एवं सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोडने का काम किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से आम जनता प्रभावित हुई है। बिजली की अघोषित कटौती से जनता त्राहि त्राहि कर रही है, इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और बिजली की कटौती से जनता बेहाल है जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।
विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, महंगाई की मार से जनता त्रस्त है, सरकार आम जनता के लिए कोई जनहित के कदम नहीं उठा रही है। अगर सरकार द्वारा आम जनता का उत्पीड़न ऐसे ही चलता रहा तो समाजवादी पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। समाजवादी पार्टी द्वारा राजपाल से मांग की गई कि वह जनहित पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने एवं बिजली कटौती बंद किए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। ज्ञापन देने वालों में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, के पी शाक्य, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, एसआईआर सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम अहमद, प्रभारी उदयभान सिंह, लाखन सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, रवींद्र शुक्ला, उत्तम सिंह प्रजापति, विद्याराम यादव, अनवार हुसैन, आनंद यादव टंटी, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सुशांत वर्मा, जितेंद्र यादव मोना, दीपक पाल, प्रवीण कुशवाहा, राजकुमार यादव, आशीष श्रीवास्तव रोहित, महावीर सिंह यादव, सीमा पाल, प्रदीप सोनी, मनोज राणा, रमेश यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, नगर अध्यक्ष जसवन्त नगर, राहुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, रामनाथ सिंह यादव, संतोष राजपूत जे. ई., जन्मेद भोजवाल भुर्जी, राकेश यादव, राजपाल यादव, किशन यादव, रवि यादव विधायक, नरेंद्र पाल, आदित्य गोविंद यादव, राजीव चंदेल, फरहान शकील, उमेश राजपूत डुल्ले, जय सिंह चौहान, रामनरेश यादव, मीरा गुप्ता, आशीष दीक्षित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share