दिनांक 21 मई 2026, गुरुवार को राष्ट्रीय विराग मंच द्वारा नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का गठन बड़े ही उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजहित एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय विराग मंच चंडीगढ़ की नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई—
🔹 प्रधान – आकाश जैन, जीरकपुर
🔹 जनरल सेक्रेटरी – जीनानंद जैन, पंचकुला
🔹 जॉइंट सेक्रेटरी – मयंक जैन, पंचकुला
🔹 कैशियर – कुश जैन, मनीमाजरा
🔹 ज्वाइंट कैशियर – सुजीत जैन, मोहाली
📌 सदस्यगण
1. डॉ. आशीष जैन, पीजीआई
2. मुनिश जैन, गोविंद विहार, बलटाना, जीरकपुर
3. मनोज शुक्ला
राष्ट्रीय विराग मंच के अध्यक्ष आकाश जैन जीरकपुर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विराग मंच का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, धार्मिक जागरूकता एवं युवाओं को संस्कारों से जोड़ना है। मंच आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा एवं धर्म के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी सदस्यों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आशा व्यक्त की कि यह टीम समाज, धर्म एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
राष्ट्रीय विराग मंच सदैव समाज सेवा, धार्मिक जागरूकता एवं युवा प्रेरणा के कार्यों में active भूमिका निभाता रहेगा।

