इटावा -पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के निकट पर्यवेक्षण में चलती ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाक हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अनुक्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार नेतृत्व मे इटावा जंक्शन पर पंजीकृत मु0अ0स0 28/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का सफल अनवारण करते हुए अभियुक्तगण 1 शबाना पत्नी अनीश निवासी मौहल्ला नैनी ग्लास थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 35 वर्ष, 2- ध्रुव दिवाकर उर्फ बागड पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बतरा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 23 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त में चोरी गए मोबाइल सहित एवं चोरी के 2 अन्य मोबाइल फोन (कुल 3 मोबाइल) के साथ रेलवे स्टेशन इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही महिला सहित दो को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद

