Headlines

लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस,जिला बार ने जिला जज को सौंपा ज्ञापन

इटावा -लखनऊ बार में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आज 19 मई को सामूहिक अवकाश रखा। सभी वकील जुलूस की शक्ल में जिला सत्र न्यायाधीश के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने लखनऊ में चेंबर तोड़े जाने और लाठीचार्ज को असंवैधानिक बताते हुए नारेबाजी की। डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी समेत सभी वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। आज इटावा की अदालतों में कामकाज ठप रहा।ज्ञापन में पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ में किए गए निंदनीय कार्य का विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं ने चेंबर तोड़ने और लाठीचार्ज को असंवैधानिक बताया। सभी न्यायालयों को भी सामूहिक अवकाश की सूचना दे दी गई

Please follow and like us:
Pin Share