Headlines

पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 वी के विघार्थियों को किये पुरस्कार वितरित

इटावा -पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिल पटेल जी (आई एफ एस) डायरेक्टर, लायन सफारी इटावा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के चेयरमैन डॉ कैलाश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह में कक्षा 12वीं के उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. अनिल पटेल द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंज उठा।अपने संबोधन में डॉ. अनिल पटेल ने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से वे समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन की भी सराहना की।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कक्षा 12वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है कि विद्यालय निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। पूरे समारोह में हर्ष एवं गर्व का वातावरण बना रहा।

Please follow and like us:
Pin Share