Headlines

बिरला नगर अस्पताल में हुआ न्यूरोपैथी शिविर का आयोजन

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन बेहतर तरीके से चल रहा है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 19/ 05 / 26 को सिविल अस्पताल बिरला नगर के आर्थोपेडिक विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक न्यूरोपैथी शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सिविल अस्पताल बिरला नगर ग्वालियर के अधीक्षक डॉ.जे.के. मसूरिया ने बताया कि मंगलवार को सिविल अस्पताल बिरला नगर में लगे न्यूरोपैथी शिविर में जिसमें लगभग 60 से 70 मरीजों ने जांच करा कर अपना इलाज कराया उन्होंने आगे बताया कि न्यूरोपैथी की समस्या उन मरीजों में होती है जिनकी कमर में कोई नस दब रही होती है जिसे disc bulge / स्लिप डिस्क की बीमारी कहते है , साथ साथ ये समस्या शुगर के मरीजों में भी प्रायः देखने को मिलती है , ऐसे मरीजों को अक्सर पैरों में झुनझुनी, सुन्न पन का अहसास होता है ।
कैप का आयोजन सिविल अस्पताल बिरला नगर के अधीक्षक डॉ जे. के. मसूरिया के मार्गदर्शन में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ ए. के. खरे ओर डॉ हरेंद्र तोमर ने कराया।

Please follow and like us:
Pin Share