भिण्ड 19 मई 2026/ जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर 18 से 25 मई 2026 तक राष्ट्रव्यापी “जन भागीदारी सबसे दूर – सबसे पहले” अभियान चलाया जा रहा है।
भिण्ड जिले में PM JANMAN एवं DJ-JGUA जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ आज गोहद की सहरिया बसाहटों में हेल्थ कैंप पोषण आहार एवं जन्मदिन उत्सव के साथ शुरुआत हुई। जिसमें आज की गतिविधियों में गोहद विकासखण्ड की सहरिया बसाहटों में निवासरत सहरिया समुदाय के नागरिकों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रोग पीड़ित सदस्यों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण एवं सामुदायिक सहभागिता कर सहरिया परिवारों के लिए विशेष पोषण आहार तैयार कर परोसा गया।
सहरिया बस्ती के दो छोटे बच्चों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया। जिससे समुदाय में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद द्वारा सहरिया बसाहटों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से फीडबैक लिया गया।
कलेक्टर भिण्ड ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे PVTG सहरिया परिवारों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। 25 मई तक जिले की सभी सहरिया बसाहटों में “लंबित आवेदन शून्य” का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के तहत जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, वनाधिकार पट्टा आदि के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
PM JANMAN एवं DJ-JGUA जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान आज से शुरू

