Headlines

पेट्रोल-डीज़ल सहित सीएनजी में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

इटावा। डीजल पेट्रोल के साथ सीएनजी गैस के बड़े दामों को लेकर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा कचहरी प्रांगण में सरकार विरोधी नारे बाज़ी करते एवं नारे लिखीं दफ़्तीयां लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए बताया गया कि पहले से ही भीषण संकटों और महंगाई का सामना कर रही जनता के ऊपर एक और बड़ा बोझ लाद दिया गया है।देश और प्रदेश में लगातार डीज़ल-पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी एवं घरेलू गैस के दामों में हो रही भारी वृद्धि से आम जनमानस बहुत परेशान है। डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ने से ज़ाहिर है हर वस्तु के दामों पर असर पड़ता है इससे महंगाई आसमान छूने लगी है। साथ ही साथ इधर जब से घरेलू गैस और सीएनजी के दाम बड़े हैं इसमें तो आम जनता की कमर तोड़ कर रखी दी है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से जनता की मूलभूत समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि आम जनमानस आज अपनी रोज़ी-रोटी के लिए भी परेशान है ऊपर से महंगाई और लगातार डीजल-पेट्रोल, गैस, सीएनजी में हो रही अनापेक्षित बढ़ोतरी से उसका जीवन बेहाल हो गया है।
कांग्रेस पार्टी ने सदैव से ही आम जनमानस की समस्याओं और हितों को सर्वोपरि रखा है। मौजूदा समय में छात्र,बेरोज़गार नौजवान, किसान सब त्राहिमाम कर रहे हैं। इसलिए यदि सरकार ने बढ़ते हुए दामों को कम नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता देश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।विरोध प्रदर्शन में पी०सी०सी० सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पी०सी०सी० सदस्य अरुण यादव, प्रमोद शंखवार, प्रशांत तिवारी, करन सिंह राजपूत, कुसुमलता उपाध्याय, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, महिला ज़िला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, कृष्णा देवी, वाचस्पति द्विवेदी, श्यामपाल सिंह यादव, ब्लाक अध्यक्ष भरथना रनवीर सिंह यादव, सत्य प्रकाश राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष बसरेहर महेन्द्र पाल सिंह राजपूत, डा० जितेन्द्र यादव, प्रदीप द्विवेदी, यूथ जिलाध्यक्ष शोजिब रिजवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरवर अली, एन० एस० यू० आई० जिला अध्यक्ष असिफ जादरान, रमेश कठेरिया, अंसार अहमद, मोहसिन अली, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष शिववीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामवीर भदौरिया, अनुरुद्ध त्रिपाठी, एड. विष्णुकांत मिश्रा, एड. दीक्षा शुक्ला, सुभाष शाक्य, भूरे सिंह, अमन तिवारी, प्रेम तिवारी आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन व ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share