इटावा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नहीं बल्कि देश के 150 करोड़ लोगों के नेता हैं। ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है। जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी उक्त उद्गार सदर विधायक सरिता भदौरिया ने
हमीरपुर से सपा सांसद अरजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर की गयी ओछी व अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित विरोध एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने सहभागिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किय उन्होंने आगे कहा कि जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में चोर उचक्के परिवारवादी की परिवार की राजनीति संकट में आ गई है तभी वह प्रधानमंत्री के लिए गंदी भाषा का प्रयोग करके अपने आप को चर्चा में बने रखना चाहते हैं उन्होंने अपने शासनकाल में कभी भी जनता के हित के कार्य नहीं किय उनके पास खाने के लिए कोई शब्द नहीं है इसलिए वह अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी ,सपा नेता ने जनता कभी माफ नहीं करेगी- सरिता भदौरिया

