Headlines

पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्रा आध्वी यादव को उत्कृष्ट उपलब्धि पर एसएसपी ने दी शुभकामनाए

इटावा -जनपद के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा आध्वी यादव (पुत्री अविन कुमार, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं ) ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर राज्य स्तरीय गाजियाबाद एवं उत्तर प्रदेश रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप, आगरा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोलिंग स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं नाम गौरवान्वित किया है।छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि न केवल पुलिस मॉडर्न स्कूल बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणादायक है तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगी।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन आयुषी सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुभाष यादव, प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न स्कूल अभिषेक सक्सेना सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share