इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित देश के सबसे बड़े 400 बीघा में निर्मित दीनदयाल गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रथम मथुरा जिसका लोकार्पण वर्ष 2023 में मोहन भागवत ने किया था में नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल एवं भव्य हर्बल पार्क का लोकार्पण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री तथा देश के बड़े संत डॉ. कैलाश आनंद महाराज पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर तथा विजय कौशल महाराज अंतरराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ, राजकुमार मटेले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख और राष्ट्रीय स्वयं संघ के देश भर के बड़े पदाधिकारी स्थानीय लेवल पर सांसदों विधायकों और मंत्रियों ने भाग लिया। इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने 8 बीघा जमीन को गोद लेकर एक हर्बल पार्क का निर्माण कराया उसका भी लोकार्पण हुआ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र की उपस्थिति रही।
नर्सिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल एवं हर्बल गार्डन का किया लोकार्पण

