Headlines

झंडा फाड़ने को लेकर बसपा में आक्रोश एसएसपी को दिया ज्ञापन

इटावा-बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जाटव की अगुआई में दर्जनों बसपाइयों ने कचहरी पहुंच कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन दिया।
पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 9 मई 2026 को बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व एवं जातिवादी मानसिकता के लोगों द्वारा बहुजन समाज पार्टी के झंडे उतार कर उसे रौंदा गया उस झंडे में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर तथा बहुजन नायक कांशीराम तथा पूर्व मुख्य मंत्री बहिन मायावती के चित्र छपे हुए थे जो अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक कृत्य है जिससे हमारे समाज के लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है जिससे बहुजन समाज में काफी रोष व्याप्त है ऐसी स्थिति में इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है ,ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई।ज्ञापन देने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जाटव , विधान सभा प्रभारी डॉ सुरजन सिंह ,राघवेंद्र अवस्थी, विधान सभा अध्यक्ष राकेश कुमार जाटव,सभासद सुनील कुमार आंबेडकर रोहित जाटव,आदि लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share