कांग्रेस नेताओं ने दिया ज्ञापन, किसानों को मुआवजा देने की मांग

इटावा। जिला कांग्रेस कमेटी ने दैवीय आपदा के चलते जनपद के किसानों की फसल को वर्षा ओला वृष्टि से हुए नुक्सान को लेकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी रेणुका मिश्रा को ज्ञापन दिया एवं नुकसान की उचित जांच कराकर मुआवजा दिये जाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आशुतोष दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों गेहूं चना सरसों सब्जी आदि फसलों का बहुत नुकसान हुआ है जिससे जनपद के किसानों में हताशा और निराशा एवं किसान भुखमरी की कगार पर हैं। श्रो दीक्षित ने बताया में भी किसान इस दर्द को बख़ूबी समझता है। जिला अधिकारी से मुआवजा की मांग को लेकर अगले चरण में 8 ब्लॉक में ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष दीक्षित जिला अध्यक्ष कांग्रेस, प्रशांत तिवारी पीसीसी, करण सिंह राजपूत, मलखान सिंह यादव,पल्लव दुबे, विष्णु कांत मिश्रा, मोहित प्रताप, दीक्षा शुक्ला, आसिफ जादरान, सतीश नागर, प्रदीप दुबे, वाचस्पति दुबेदी अमन तिवारी, रणवीर यादव, धर्मेंद्र पूनिया, कुसुमलता उपाध्याय, रोहित चौहान, विश्वनाथ प्रताप सिंह, ज्योति, धनराज, अनिल वैद, रोहित राजपूत आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share