दतिया।दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी निरस्त होने के बाद जिले की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को बमबम महादेव पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है,तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों है,दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई, इससे यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए, चाहे वह दबाव हो,पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही। उन्होंने कहा लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है,लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है यह लोकतंत्र नहीं,बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं,उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा।लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी की कांग्रेस है न कभी डरी है,न डरेगी पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर,हर मंच पर, संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।पुतला दहन करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,स्वामी शरण कुशवाहा,जमित्री दादोरिया,सी एल बोध,स्वदेश अहिरवार,बी एल केन प्रेमनारायण कुशवाहा जसवंत बघेल पुष्पराज राजपूत,रिंकू यादव,मोहन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव अनिल राज श्रीवास्तव,रामकुमार मोंगिया, मुईन कुरेशी,रामदास उत्साही, वासुदेव कमरिया, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा राघवेंद्र जादोन,अनूप तिवारी, सुरेश अहिरवार,सुनील बंशकार,जयेंद्र गौतम,राजू खान, जाकिर मंसूरी बलबीर कुशवाहा सुनील कुमार सिंह,मोहन सरूप श्रीवास्तव, मानस दुबे, आदि उपस्थित रहे।
दतिया में कांग्रेस विधायकी निरस्त होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री का पुतला फूंका

