सपा नेताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन मानक के विपरीत टोल प्लाजा बंद करने की मांग

इटावा। मानक के विपरीत 60 कि.मी दूरी मे बने बख्तियारपुरा गंगापुरा टोल प्लाजा बंद करने के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने सपा नेताओं के साथ डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरा बख्तियारपुरा चौराहा स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाया गया टोल प्लाजा बिना मानक के शुरू हो गया जो अंशिका इंटरप्राइजेज,ल बनारस की कंपनी को टोल प्लाजा तीन महीने के ट्रायल पर दिया गया है। एनएचआई के अंतर्गत किसी भी हाईवे पर 60 किमी के बाद दूसरा टोल बन सकता है जबकि इस टोल से लगभग 30, किमी दूर मध्य प्रदेश के जनपद भिण्ड के बरही मे टोल प्लाजा पहले से चालू है। इस टोल प्लाजा को शुरू करने की इतनी जल्दबाजी की गई है कि इटावा और टोल प्लाजा के बीच दतावली नहर पुल, लुहिया नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है और आगे भी कई पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जो कि टोल शुरू करना मानक के विपरीत है। इस टोल प्लाजा की वसूली को तत्काल रोका जाय।नहीं तो आम जनमानस को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, सर्वेश शाक्य, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा ,डॉ. संतोष राठौर, प्रशांत शाक्य राजेश यादव, अंकुर यादव आदि शामिल हुए।

Please follow and like us:
Pin Share