भिण्ड 01 फरवरी 2026/ भिण्ड जिले ने जन आरोग्य योजना के तहत 70+ आयु वर्ग के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में जनवरी माह में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस अवधि में जिले में 70+ से अधिक उम्र के 6414 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड विगत 30 दिवस में बनाए गए हैं, जो राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने का कारण बना। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत इस योजना पर जिले में विशेष जोर दिया गया, जिसके फलस्वरूप विगत 30 दिवसों में कुल 11,763 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है, जिसने वृद्धजनों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया। इससे भिण्ड न केवल स्वास्थ्य कवरेज में अग्रणी बना, बल्कि ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की सफलता को भी रेखांकित किया। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी योजना से जुड़ सकें।
जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70+ के आयुष्मान कार्ड बनाने में जनवरी माह में भिण्ड ज़िले का राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

