पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले अधिकारी को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

इटावा-पुलिस विभाग में सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक(ना0पु0)सत्यप्रकाश,उपनिरीक्षक (ना0पु) ब्रजराज यदुराज सिंह तथा उपनिरीक्षक (ना0पु0) विनय कुमार द्विवेदी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share