Top Newsमध्य प्रदेश
सिमार बिरगवां में मना भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव

भिण्ड/ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर सिमार बिरगवां जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक कार्यक्रम आर्यिका अंतश्मति माताजी के ससंघ सानिध्य में बढ़े धूमधाम के साथ प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री के निर्देशन में एवं जगदीश एंड पार्टी के मधुर भजनों के साथ विधान का आयोजन एवं पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो ग्राम का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुँची जहां पर भगवान का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर अशोक जैन पीपरी, सुरेश जैन, सुनील जैन, नरेश जैन, राजेश जैन चंदू, दिलीप जैन दिढ़ी, पिंकू काला, वीरेन्द्र बिरगवां, कपिल जैन, मनोज जैन, सोनल जैन पत्रकार, गीता जैन आदि बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।