Top Newsमध्य प्रदेश

भिण्ड शहर के सी एम राइज विद्यालय क्र.2 के प्रांगण मे आयोजित ’66वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’ का शुभारम्भ

भिण्ड शहर के सी एम राइज विद्यालय क्र.2 के प्रांगण मे आयोजित ’66वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’ का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के विधायक भिण्ड  “संजीव सिंह” संजू द्वारा किया गया।।
सर्वप्रथमविधायक  ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजन वंदन एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।।क्रीड़ा प्रतियोगिता मे 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रदेश के विभिन्न संभागों से आये बालक बालिकाओं ने भाग लिया।। विद्यालयीन बालक बालिकाओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई।। विधायक जी ने प्रारम्भ घोषणा का वाचन कर प्रतियोगिता का आरम्भ किया।।
शुभारम्भ कार्यक्रम मे नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया , जिलाध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र नरवरिया , पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग मध्यप्रदेश श्रीमती कृष्णकान्ता तोमर , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रविसेन जैन , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल , कलेक्टर महोदय श्री सतीश कुमार एस , सी.इ.ओ जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कीड़ा अधिकारी अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिभागी खिलाडी एवं बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close