Top Newsमध्य प्रदेश

सिकंदरा पहुंची भारत जोड़ो उपयात्रा, विधायक प्रागी लाल जाटव के नेतृत्व में हुआ उपयात्रियों का स्वागत

दतिया। 9 नवम्बर को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा 5-D,पांचवे दिन रविवार को सुबह डांग करैरा से चलकर सिकंदरा (शिवपुरी बॉर्डर) पहुंची। यहां उपयात्रा में शामिल सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी, दतिया -भिंड लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, पंजाब सिंह यादव जिला समंवयक भारत जोड़ो यात्रा, सूर्य प्रताप सिंह सह समंवयक भारत जोड़ो यात्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जनवेद सिंह कुशवाहा,, ब्लॉक अध्यक्ष थरेट राम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बडौनी आनन्द चौबे, शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित आदि का पुष्पहार पहनाकर व शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव के नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र यादव,जिला प्रभारी भारत जोड़ो यात्रा शिवपुरी व उनकी टीम ने आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close