Top Newsमध्य प्रदेश
भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत के माहौल को मिटाकर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत कर रही हैं- घनश्याम सिंह, विधायक
सेंवढ़ा से शुरू हुई उपयात्रा तीसरे दिन सिन्धवारी पहुंची, जगह- जगह जोरदार स्वागत, पुष्प वर्षा, तुलादान

दतिया। भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत के माहौल को हराकर कर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत कर जनता के बीच भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करने काम कर रही हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को भारत जोड़ो उपयात्रा 5-D के तीसरे दिन इन्दरगढ़ के बालाजी गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदयात्रियों को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में बदलाव की लहर चल पड़ी हैं, लाखों की संख्या में प्रतिदिन लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर यात्रा में राहुल जी के साथ चल रहे हैं। यात्रा की अपार सफलता से भाजपा भयभीत हैं।