Top Newsमध्य प्रदेश
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सहयात्रा सेवड़ा से 15 किलोमीटर चलकर चरोखरा में रात्रि विश्राम

दतिया।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में सहयात्रा सेवड़ा कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय गीत गायन किया इसके बाद सेवढ़ा सनकुआँ धाम काली माता के मंदिर पर पूजा अर्चना करते हुये सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ की गई।सहयात्रा सेवड़ा पूरे बाजार में होते हुए बस स्टेन्ट पर रुक कर व्यापारियों एवं आम जनता के सामने सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया जी एवं पूर्व विधायक राजेंद्र भारती एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा सहित ने भा जा पा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेहंगाई, बेरोजगारी,भष्टाचारी के खिलाफ सरकार को कोसा, सहयात्रा का सेवडा से 5 किलोमीटर चलकर ग्राम नहला के बाबूजी परिहार एवं रवि पटेल (सरपंच नहला) ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का नास्ता एवं जलपान से स्वागत किया
आगे 7 किलो मीटर पर दावनी के सरपंच महेंद्र सिंह यादव ने घनश्याम सिंह के साथियों का फूल मालाओं पहनाकर कर चाय नाश्ता देकर स्वागत किया