Top Newsमध्य प्रदेश
सेंवढ़ा नगर में विधायक घनश्याम सिंह ने दी प्रबुद्ध जनों के निधन में दी श्रद्धांजलि

दतिया। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नीमडांडा, वस्तूरी, सेंवढ़ा नगर में पहुंच कर प्रबुद्ध जनों के असमय दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।विधायक श्री सिंह ने ग्राम नीमडांडा पहुंच कर पूर्व सरपंच जंग बहादुर सिंह की ताई के असमय निधन पर,ग्राम वस्तूरी में अच्छेलाल चौहान के असमय दुःखद निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर पुष्पांजलि अर्पित की।इसके पश्चात सेंवढ़ा नगर में कल्लू तिवारी के निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर उनके पुत्र गोविंद तिवारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सेंवढ़ा नगर में ही प्रभु सिंह-झाड़ सिंह साहू की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।