Top Newsमध्य प्रदेश

भिण्ड शहर के सी एम राइज स्कूल क्र.2,भिण्ड के नवनिर्मित भवनका शिलान्यास

भिण्ड के निरन्तर विकास के क्रम में आज भिण्ड शहर के सी एम राइज स्कूल क्र.2,भिण्ड के नवनिर्मित भवन का शिलान्यास भिण्ड के सर्वांगीण विकास के प्रति कृतसंकल्पित,भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय,ऊर्जावान,युवा विधायक भिण्ड संजीव सिंह” संजू एवं सांसद श्संध्या राय के द्वारा किया गया।।
भिण्ड विधायक ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।।
विधायक जी ने कहा भिण्ड शहर मे सी एम राइज विद्यालय के स्थापित होने से भिण्ड के छात्र छात्राओं को आधुनिक प्रयोगशालाओ, कंप्यूटर लेब, स्मार्ट क्लासेज, पुस्तकालय, कला, संगीत, खेलकूद एवं व्यावसायिक शिक्षा स्मार्ट माध्यमो से प्राप्त होंगी।। सी एम राइज विद्यालय के स्थापित होने से भिण्ड मे शिक्षा के स्तर,गुणवत्ता मे व्यापक सुधार होगा एवं शिक्षा क्षेत्र मे महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होंगी।।
कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा इंदौर मे 2519 करोड़ रूपये की लागत के 69 सी एम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।।
शिलान्यास कार्यक्रम मे सांसद संध्या राय , वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह भदौरिया (दद्दा) , पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा केशव सिंह भदौरिया,अवधेश सिंह कुशवाह ,कोक सिंह नरवरिया , संजीव कांकर , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश दुबे ,पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग कृष्णकान्ता तोमर ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा जैन ,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष,कलेक्टर सतीश कुमार एस , शिक्षा विभाग के अधिकारी गण, शहर के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close