Top Newsमध्य प्रदेश
शहर में सड़क बनी समस्या,गड्ढे में तब्दील हुआ शहर,शहर में जगह- जगह गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी
सड़कों में गड्ढों की संख्या इतनी है कि उसके बीच से निकलने में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है

दतिया। शहर में गड्ढे में तब्दील हुई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं वहीं मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या से अनजान बने हुए हैं। पीतांबरा, झांसी बायपास,तरन तारन मार्ग सहित शहर में विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पूर्व बनी यह सड़क जगह जगह उजड़ चुकी है और सड़क में केवल गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।इस बदहाल सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। सड़कों पर दिन रात सफर करते हैं। लेकिन इसकी बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी थी और चलने लायक बिलकुल भी नहीं रह गई है। शहर में सड़क गड्ढों की संख्या इतनी है कि उसके बीच से निकलने में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। वही स्थानीय लोगों का कहना कि सड़कों में गड्ढे होने से आएं दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है।सड़क पर कई जगह गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों में आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक गिरते हुए नजर आते हैं। रात के समय कई बार सामने से आने वाले वाहनों से हादसे की आशंका रहती है।