Top Newsमध्य प्रदेश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 121 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा निकाली, उमड़ा जनसैलाब

दतिया। बुधवार को विजयदशमी पर्व पर दतिया में एक बार फिर आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया, जिला मुख्यालय पर कुलदेवी मां विजय काली के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में निकाली गई 121 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी वगदा ने बुधवार सुबह गोविंद जी के मंदिर की पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर से अपने समर्थकों एवं माता के भक्तगड़ों के साथ 121 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा में डीजे पर डांस कर चल रहे थे युवा, बच्चे और महिलाएं,वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। दतिया में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे माता सबकी रक्षा करें सब सुखी रहे सब निरोगी रहें इसी उद्देश्य से इस यात्रा को निकाला गया यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव एवं पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक मुख्य रूप से मौजूद रहे और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close