Top Newsमध्य प्रदेश
बड़ौनी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया है इतिहास – डॉ नरोत्तम मिश्रा
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भाजपा बड़ौनी मंडल के सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यसमिति वर्ग में हुए शामिल

दतिया। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बड़ौनी मंडल के द्वारा आयोजित सेवा पकवाड़ा मंडल कार्यसमिति वर्ग मै गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जहां पर उन्होंने उपस्थित मंडल पदाधिकारियों पोलिंग बूथ अध्यक्ष बी एल ए और सचिव और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नगरीय निकाय चुनाव में बड़ोंनी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश में इतिहास बनाया है 15 में से 15 सीटें जीतकर हंड्रेड परसेंट अपने मंडल का रिजल्ट दिया है बड़ोंनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके जो लक्ष्य उनको पार्टी ने दिया था उसको हासिल किया है इसी तरह आप सभी कार्यकर्ता बंधु आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी पोलिंग पर हंड्रेड परसेंट काम करें जिससे विधानसभा और लोकसभा में भी आप सभी कार्यकर्ता बंधु एक बार फिर से इतिहास बनाएं