Breaking NewsTop NewsWorldउत्तर प्रदेशक्राइमछोटा पर्दादेशमध्य प्रदेशमनोरंजनराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी की हुई पिटाई, कॉमेडियन गिरफ्तार

भगवान श्रीराम और देवी सीता पर अभद्र टिप्पणी को लेकर एक कॉमेडियन की गिरफ्तारी का मामला सामने आ रहा है। बीजेपी विधायक के बेटे की शिकायत पर एक कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और चार अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कॉमेडियन फारूकी के खिलाफ इससे पहले भी हिंदू देवी देवताओं पर अश्लील टिप्पणी को लेकर यूपी समेत अन्य राज्यो में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Indian auraton ko Equality nahi
Compensation dena chahiye…— munawar faruqui (@munawar0018) November 24, 2020
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे और हिन्द रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुनव्वर फारूकी सीरियल ऑफेंडर है, जो पहले भी अपने कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है। इसके अलावा वह गोधरा कांड में मारे गए कारसेवकों के बारे में भी टिप्पणी कर चुका है। जिसमें वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाता रहा है।
हिन्द रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ ने कहा कि कॉमेडियन के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में उन्हें पहले ही जानकारी लग गई थी। जिसकी वजह से उन्होंने इसका टिकट ले लिया था। उनके साथ संगठन के कई और सदस्य भी थे। इस दौरान जब वे कार्यक्रम में बैठे तो वह देवी-देवताओं और केंद्रीय मंत्री को लेकर मजाक कर रहा था। इसलिए उसे पकड़कर थाने ले जाया गया। साथ ही वीडियो को भी पुलिस को सौंपा गया है।
एकलव्य ‘हिंद रक्षक’ नामक स्थानीय संगठन के संयोजक हैं। बताया जा रहा है कि कैफे में हंगामे के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हास्य कलाकार की पिटाई भी की, लेकिन एकलव्य ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक मामले के चार अन्य गिरफ्तार आरोपियों में एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव शामिल हैं जो स्थानीय निवासी हैं। यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य सम्बद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, देवी सीता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए मुनव्वर ने कहा था, “मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ़*** अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूँ गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है 14 पर आकर रुक गई।”
I wish i could give this Government
Triple Talaq…#Farmerssupport #FarmersAbovePolitics— munawar faruqui (@munawar0018) December 2, 2020
इस घटनाक्रम पर तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि वीडियो फुटेज के साथ एकलव्य की लिखित शिकायत पर गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी और चार स्थानीय लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।