Breaking NewsBusinessFoodsTop Newsउत्तर प्रदेशक्राइमदेशनई दिल्लीपंजाबमहाराष्ट्रराजनीतिवायरलसोशल मीडियाहरियाणा

किसान आंदोलन को समर्थन देने पर UP के उपमुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, समर्थक करने लगे ट्रोल

देश में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान एक महीने से अधिक समय से मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देश की राजधानी नई दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों के बावजूद किसानों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच कृषि कानूनों से संबंधित मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। देश की बहुत सी विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया है।

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर टिप्पणी करते हुए टिप्पणी किया, “प्रियंका वाड्रा जी से मैं कहूंगा कि अगर वे किसानों की इतनी हमदर्द हैं तो सबसे पहले उनको अपने पति से कहना चाहिए कि किसानों की जो ज़मीन उन्होंने ली है, उसे वापस कर दें।” बीजेपी नेता के इस ट्वीट के बाद बीजेपी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस पार्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी का आज 136वां स्थापना दिवस है। पूरे देशभर में कांग्रेस कार्यालयों में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है। हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।”

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close