Breaking NewsTop NewsWorldदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडियाहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी की 18 फुट ऊंची मूर्ति का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

भारत रत्न और स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शुक्रवार को देशभर में 96वीं जयंती मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ अन्य मंत्रीगण

शिमला के इस रिज पर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, यशवंत सिंह परमार और मेजर सोमनाथ के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अटल जी का हिमाचल से गहरा नाता रहा है। मनाली के प्रीणी में अटल जी का घर भी है। वह अक्सर यहां आया करते थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि आज रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भारत माता के सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 18 फुट प्रतिमा इस महान राजनीतिज्ञ के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्यार और स्नेह का प्रतीक है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यह प्रतिमा रिज मैदान के ठीक सामने पदमदेव कॉप्लेक्स पर लगाई गई है। बताया जा रहा है कि 1.08 करोड़ रुपये खर्च कर पूर्व प्रधानमंत्री की 18 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। बताया यह भी जा रहा है कि पहले सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा करीब साढ़े छह फुट ऊंची लगानी थी, लेकिन रिज पर सबसे ऊंची प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की है, जो यह नौ फुट ऊंची है। इस कारण राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के बराबर ही वाजपेयी की प्रतिमा भी 18 फुट ऊंची लगाने का फैसला लिया।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close