Breaking NewsTop NewsTravelWorldक्राइमदेशनई दिल्लीपंजाबराजनीतिवायरलविदेशसोशल मीडिया

NIA ने भगोड़े खालिस्तानी आतंकी को आईजीआई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भगोड़े खालिस्तानी आतंकी गुरजीत सिंह निज्जर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी निज्जर को पुणे खालिस्तान केस में गिरफ्तार किया गया है। NIA ने बताया है कि निज्जर लंबे समय से साइप्रस में छुपा हुआ था।
एजेंसी के अधिकारियों ने साइप्रस से दिल्ली आ रहे गुरजीत सिंह निज्जर को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार निज्जर अमृतसर के पंडोरी सुखा सिंह गांव का रहने वाला है।

NIA द्वारा गिरफ्तार भगोड़े खालिस्तानी आतंकी गुरजीत सिंह निज्जर की फाइल फोटो

देश की सुरक्षा एजेंसियों को पिछले काफी समय से निज्जर की तलाश थी। लेकिन गुरजीत सिंह 2017 में फरार होकर यूरोप चला गया था और वहां वह साइप्रस में रह रहा था। एनआईए गुरजीप सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जा रही है जहाँ उसे विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि निज्जर के खिलाफ पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने के आरोप में एफ़आईआर दर्ज की गई थी। साथ ही गुरदीप सिंह पर 120B , 124A और 153A के तहत भी मामला दर्ज था।

 

एनआईए के अनुसार, आरोपी गुरजीत सिंह हरपाल सिंह और मोईन खान के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय था और खालिस्तान को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। साथ ही यह भी पता चला है कि आरोपी हरपाल सिंह और मोईन खान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी जगतार सिंह हवारा के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।

26 जनवरी के मद्देनज़र देश में सुरक्षा बल एलर्ट पर हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ सभी भगोड़े आतंकियों की तलाश कर रही है। इसी कड़ी में एजेंसियों को खालिस्तानी आतंकी गुरजीप सिंह निज्जर की तलाश थी। जिसके लिए एनआईए ने मुखबिरों को एलर्ट कर रखा था। एजेंसी को सूचना मिली कि गुरजीप सिंह दिल्ली एयरपोर्ट आकर किसी अन्य जगह पर जाने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी के लोगों ने गुरजीत को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close