Breaking NewsBusinessTop Newsछोटा पर्दादेशमनोरंजनमहाराष्ट्रवायरलसिनेमासोशल मीडिया

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक आया है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस वक्त रेमो डिसूजा की पत्नी लिज डिसूजा उनके साथ अस्पताल में मौजू्द हैं। एंजिओग्राफी होने के बाद रेमो इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं।

बता दें रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर है। इसके अलावा वे एक फिल्म निर्देशक भी हैं। रेमो डांस इंडिया डांस के जज भी हैं। साल 2013 में उन्होंने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया था, जो जबरदस्त हिट रही। इसके दो साल बाद उन्होंने एबीसीडी 2 भी बनाई। इतना ही नहीं रेमो ने सलमान की फिल्म रेस 3 का निर्देशन किया है।

2 अप्रैल 1972 जन्मे रेमो का असली नाम रमेश यादव है। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की। डांसर होने के अलावा वे एक अच्छे एथलीट भी है। रेमो ने कॉस्ट्यूम डिजायनर लिजेल से शादी की है। उनके दो बेटे हैं ध्रुव और गबिरिल।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close