Breaking NewsFoodsTop Newsक्राइमदेशनई दिल्लीपंजाबराजनीतिराजस्थानवायरलव्यापारसोशल मीडियाहरियाणा

AAP ने गृहमंत्री अमित शाह पर दिल्ली पुलिस के जरिए CM केजरीवाल को हाउस अरेस्ट करने का लगाया आरोप

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के चलते किसानों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के दिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। आप पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर किया गया है।

 

देश की राजधानी नई दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह सब गृहमंत्रालय के इशारे पर किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज के भारत बंद का समर्थन किया है। केजरीवाल की पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘जबसे किसानों का आंदोलन दिल्ली तक पहुंचा है केंद्र सरकार घबरा गई है। दिल्ली स्टेडियम को जेल बनाना चाह रही थी लेकिन दिल्ली सरकार ने यह बात नही मानी। कल केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पहुंचे और कहा कि हमारी सरकार किसानों की सेवा करेगी। गृह मंत्रालय के इशारे पर अपने ही घर मे मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया है।’

किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में आंदोलन स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना समर्थन जताते हुए (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद प्रवेश वर्मा और तीनों नगर निगम मेयर धरने पर बैठ गए हैं। आप का कहना है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयरों को मुख्यमंत्री के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बिठा दिया है और इसका बहाना बनाकर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठकें भी रद्द हो गई हैं।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close