Breaking NewsBusinessLife StyleTop NewsWorldछोटा पर्दादेशमनोरंजनवायरलसिनेमासोशल मीडिया

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को Google ने चुना ‘National Crush Of India 2020 Female’

साउथ की ख़ूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके फ़ैंस के लिए एक सुखद सूचना मिली, जब सर्च इंजिन Google ने एक्ट्रेस को ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया 2020 फीमेल’ घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है।

 

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने ट्विटर पर बताया कि ‘रश्मिका नेशनल क्रश’ हैशटैग के साथ ट्रेंड हो रहा है। अभिनेत्री रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं… नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है।

बता दें कि 24 साल की रश्मिका मंदाना दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में काम किया है। रश्मिका ने 2016 में Kirik Party फ़िल्म से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में रश्मिका की अदाकारी की ख़ूब तारीफ़ हुई थी और फ़िल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में शामिल हुई। 2018 में रश्मिका ने Chalo फ़िल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और अब सुल्तान फ़िल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी खूबसूरत और बोल्‍ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। रश्मिका ट्रेडिशनल और वेस्‍टर्न लुक से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। रश्मिका की अभी महज 10 फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन अपने टैलेंट की बदौलत रश्मिका ने एक तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है।

ट्विटर पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस भी एक्ट्रेस के नेशनल क्रश बताये जाने पर काफ़ी जोश में हैं और बढ़-चढ़कर ट्वीट कर रहे हैं। रश्मिका को सबसे अधिक शोहरत उनकी फ़िल्म गीता गोविंदम के लिए मिली, जिसमें उन्होंने अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। इसके बाद दोनों डियर कामरेड में साथ है, जिसमें उनकी कैमिस्ट्री काफ़ी पसंद की गयी। रश्मिका फ़िलहाल पुष्पा की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close