Breaking NewsTop Newsदेशमध्य प्रदेशराजनीतिवायरलसोशल मीडिया
शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में महिला कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं की ऊंचाई की सीमा घटाई

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदेश की सरकार ने महिला आरक्षक भर्ती में ऊंचाई की सीमा को घटा दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऊंचाई की सीमा कम होने की जानकारी मीडिया को दी है। सरकार के इस ऐलान के बाद महिलाओं को पुलिस भर्ती में ऊंचाई को लेकर होने वाली समस्या से राहत मिलेगी।
पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है।@BJP4MP @mohdept @DGP_MP pic.twitter.com/dE4ztRd2eN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 24, 2020
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। महिला आरक्षक भर्ती में ऊंचाई की सीमा अब कम होगी। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है। सरकार का यह नया नियम अगली भर्ती प्रक्रिया में लागू होगी। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ऊंचाई की सीमा घटाने की मांग की जा रही थी। वहीं अब सरकार ने मांग पर अमल करते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा, “महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के व्यापक उपाय किए गए हैं। मां-बहन और बेटियों का जीवन सुखमय बनाने के लिए राज्य सरकार कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी।”