Breaking NewsBusinessTop Newsक्राइमछोटा पर्दादेशपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रवायरलसिनेमासोशल मीडिया
ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को मिली जमानत

ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को जमानत मिल गई है। विदित हो कि शनिवार 21 नवंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में भारती सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान गांजा बरामद किया था। एनसीबी द्वारा पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया ने ड्रग्स सेवन की बात कबूल की थी। कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष लिंबचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को पुलिस हिरासत में ले जाते हुए (फाइल फोटो)
रविवार को भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने कोर्ट से भारती सिंह के पति हर्ष लिंबचिया की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।
भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है। विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से एनसीबी लगातार मुंबई में छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर बॉलीवुड सितारों पर एनसीबी का शिकंजा सख्ती से कसता नज़र आ रहा है।