Breaking NewsBusinessLife StyleTop Newsक्राइमछोटा पर्दादेशपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रवायरलव्यापारसिनेमासोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद लोग उनके ड्रग ना लेने की अपील वाले ट्वीट पर लेने लगे चुटकी

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी ने मायानगरी में सनसनी फैला दी है। शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापेमारी की थी। इस रेड के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला। जिसके बाद 18 घंटों तक चली पूछताछ के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को पुलिस हिरासत में ले जाते हुए

सोशल मीडिया पर मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस बातचीत में तब अचानक ट्विस्ट आ गया जब लोगों के सामने भारती सिंह का 5 साल पुराना एक ट्विट आ गया। साल 2015 में किए गए इस ट्वीट में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने फैंस को ड्रग्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। इस ट्वीट में भारती सिंह ने लिखा था, ‘मैं आप सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि आप सभी ड्रग्स लेना बंद कर दें। ड्रग्स लेने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ड्रग्स को न बोलना शुरू कर दें।’

भारती सिंह की गिरफ्तार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भारती सिंह के इस ट्वीट को शेयर कर मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो भारती सिंह की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने भारती सिंह का ये ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘कितनी अच्छी कॉमेडी कर लेती हो तुम भारती। क्या ये ट्वीट भी तुमने माल फूंकने के बाद किया था?

 

वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने भारती सिंह के पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “यह ट्वीट साबित करता है कि भारती सिंह वाकई कॉमेडियन हैं। मस्त जोक मारा रे।”

 

रविवार को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने भारती‌ सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को 4 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हर्ष लिंबाचिया को 15 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार सुबह गिरफ्तार किया जबकि भारती सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close