Breaking NewsBusinessTop NewsWorldक्राइमछोटा पर्दादेशनई दिल्लीपंजाबमनोरंजनमहाराष्ट्रवायरलसिनेमासोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद अचानक मुंबई नगरी में हड़कंप मच गया था। अब जानकारी मिल रही है कि भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। भारती सिंह के पति हर्ष से NCB जोनल ऑफिस में पूरी रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार बताया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन भारती सिंह को आज मुंबई की NDPS कोर्ट में पेश किया जाएगा। भारती सिंह का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें सीधे कोर्ट ले जाया जाएगा। बता दें कि NCB ने भारती सिंह को शनिवार को हिरासत में ले लिया था। एनसीबी को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर से छापेमारी के दौरान गांजा मिला था। ड्रग पेडलर से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद NCB ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी। उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जांच एजेंसी की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं। NCB की मुंबई शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष के खिलाफ ड्रग्स सेवन के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को पुलिस हिरासत में ले जाते हुए

बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम ने पिछले एक महीने में चार-पांच बड़े ड्रग पैडलर पर शिकंजा कसा है। ये ड्रग पैडलर अंधेरी और बांद्रा के बीच पकड़े गए हैं और उन्हीं से मिली जानकारी के बाद पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन पूछताछ की गई थी। अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है। इनके अलावा NCB ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हो चुकी है।

विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से एनसीबी लगातार मुंबई में छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर बॉलीवुड सितारों पर एनसीबी का शिकंजा सख्ती से कसता नज़र आ रहा है।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close