Breaking NewsTop NewsWorldउत्तर प्रदेशक्राइमदेशमध्य प्रदेशराजनीतिराजस्थानवायरलसोशल मीडियाहरियाणा
लव जिहाद कानून पर बीजेपी शासित राज्यों पर भड़के राजस्थान के मुख्यमंत्री, बोले- बीजेपी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रही

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लव जिहाद के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी जल्द इस पर कानून बनाने जा रही है। इसके अलावा हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार भी लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने की बात कर रही है। जिसके बाद कई अन्य राज्यों में इस मामले पर कानून बनाने की मांग उठ रही है। इन्हीं चर्चाओं के बीच अचानक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लव जिहाद को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।
They are creating an environment in the nation where consenting adults would be at the mercy of state power. Marriage is a personal decision & they are putting curbs on it, which is like snatching away personal liberty.
2/— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 20, 2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘लव जिहाद भाजपा द्वारा राष्ट्र को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित एक शब्द है। विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा। लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं होता है।’ मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि शादी एक व्यक्तिगत फैसला है और भाजपा इसपर अंकुश लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘वे राष्ट्र में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां आपसी सहमति जताने वाले व्यक्ति राज्य की दया और शक्ति के अधीन रहेंगे। विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वे उस पर अंकुश लगा रहे हैं, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है।’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने, सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देने और राज्य के संवैधानिक प्रावधानों की अवहेलना करने जैसा है। जबकि राज्य किसी भी आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करता है।’
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान शर्मनाक है। हमारी संस्कृति में, विवाह केवल एक व्यक्तिगत पसंद नहीं है, इसमें धर्म और समाज का अनुमोदन भी शामिल होता है। ‘लव-जिहाद’ का एजेंडा, हमारी बेटियों की पीड़ा हर किसी को स्पष्ट दिखाई देती है और इसे नजरअंदाज करना उनकी (अशोक गहलोत) छोटी सोच को दर्शाता है। यह बयान शर्मनाक है। भारत विश्व का पुरातन सनातन देश है, जहां विवाह एकनैसर्गिक संस्कार है, लव जिहाद इस्लामिक आतंकवाद का घोषित एजेंडा है, विश्वास नहीं होता वोट बैंक की राजनीति के लिए आप इतना गिर जाओगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ राज्य के गृहमंत्री अनिल विज (फाइल फोटो)
हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी चल रही है। राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। विदित हो कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक कथित लव जिहाद के मामले में कॉलेज की छात्रा की विशेष धर्म के लोगों द्वारा हत्या करने के बाद से यह मुद्दा गरमाया हुआ है। बता दें कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बनने वाले कानून को ‘मध्य प्रदेश फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट-2020’ का नाम दिया गया है। इसमें दोषी को पांच साल कैद की सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही जो विवाह पहले हो चुके हैं, उन्हें रद्द करने का अधिकार फैमिली कोर्ट को दिया गया है।