Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर दी श्रृद्धांजलि

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का 95 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया।


मायावती के पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। कई राजनीतिक हस्तियों और बसपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि मायावती जी के पिताजी श्री प्रभुदयाल जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के पूज्य पिता श्री प्रभु दयाल जी का 95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से फ़ोन पर भी वार्ता की और गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्विट कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

बसपा सुप्रीमो मायावती अपने पिता श्री प्रभु दयाल के साथ (फाइल फोटो)

बसपा सुप्रीमो मायावती मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर गांव की निवासी हैं। मायावती के पिता प्रभुदयाल सरकारी नौकरी में थे और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वह दिल्ली में शिफ्ट हो गए थे। मायावती और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई—लिखाई दिल्ली में ही हुई थी। दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रभु दयाल एक दूरदर्शी सोच रखने वाले व्यक्ति थे। वह शिक्षा और समाज सेवा के लिए हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहते थे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close