Breaking NewsTop Newsदेशनई दिल्लीराजनीतिवायरलसोशल मीडिया

गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ गोवा की पूर्व राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा (फाइल फोटो)

मृदुला सिन्हा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व वाली ‘समग्र क्रांति’ में सक्रियता से भाग लिया था। मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने बीएड की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने बिहार के मोतिहारी स्थित डॉ. एसके सिन्हा वुमेन्स कॉलेज में लेक्चरर के रुप में अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वह मुजफ्फरपुर के भारतीय शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य बनीं। उनकी शादी डॉ. राम कृपाल सिन्हा से हुई जो पूर्व में कॉलेज लेक्चरर थे और बाद में बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।

मृदुला सिन्हा ने विभिन्न विषयों पर 46 से अधिक किताबें लिखी हैं। उनके साहित्यिक कार्य में ‘ज्यों मेहंदी को रंग’ (एक उपन्यास-जिस पर दूरदर्शन पर एक लघु फिल्म बनी), ‘नई देवयानी’ (उपन्यास), ‘घरवास’ (उपन्यास), ‘सीता पुनी बोली’ (उपन्यास) और अन्य शामिल हैं। वह दिवंगत राजमाता विजयराजे सिंधिया पर जीवनी भी लिख चुकी हैं।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Close