Breaking NewsGamesTop NewsWorldखेलदेशनई दिल्लीवायरलविदेशसोशल मीडिया
फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप को किया रद्द, अब 2022 में भारत करेगा मेजबानी

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते देश-दुनिया बुरी तरह प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने कोविड-19 के चलते भारत में खेले जाने वाले अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है और 2022 की मेजबानी का अधिकार भारत को ही सौंप दिया। भारत अब 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और कोस्टा रिका 2022 अंडर-20 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।
कोरोना वायरस के कारण इस टूर्नामेंट को 2021 के लिए स्थगित करने का फैसला फीफा परिषद के उस ब्यूरो द्वारा लिया गया, जिसने मौजूदा कोविड-19 महामारी के वैश्विक फुटबॉल पर पड़ रहे असर का आकलन किया। फीफा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ” इन टूर्नामेंटों (अंडर-17 महिला और अंडर-20 महिला विश्व कप) को आगे के लिए स्थगित करने में असमर्थता के के कारण कोविड-19 के लिए गठित फीफा परिसंघ कार्य समूह की सिफारिशों पर दोनों आयु वर्ग के 2020 चरण को रद्द करने के साथ ही उन्हें अगले आयोजन का अधिकार दिया गया है।”
(फाइल फोटो)
बयान में कहा गया कि टूर्नामेंट के 2022 संस्करणों के बारे में फीफा और संबंधित मेजबान सदस्य संघों के बीच आगे के परामर्श के बाद ब्यूरो ने कोस्टा रिका को फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2022 और भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप 2022 की मेजबानी सौपी है। बता दें कि कोरोनावायरस के वैश्विक महामारी घोषित होने से पहले भारत में इस विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में होने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अगले साल (2021) फरवरी- मार्च के लिए स्थगित कर दिया था। मगर अब भारत को मेजबानी के लिए दो साल का इंतजार करना होगा।
महिला वर्ल्ड कप में भारत समेत 16 टीमें शामिल होंगी। मेजबान होने के कारण भारतीय टीम को क्वालिफाई करने की जरूरत नहीं पड़ी। टीम को सीधी एंट्री मिली। यह टूर्नामेंट देश में 5 जगह कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में खेला जाना तय है। फाइनल नवी मुंबई में खेला जाएगा।
बता दें कि अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भारत में होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट है। इससे पहले देश को 2017 में अंडर-17 पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल चुकी है। अब महिला एशिया फुटबॉल कप 2022 भी भारत में ही होगा। यह टूर्नामेंट 42 साल बाद देश में होने जा रहा है। इससे पहले 1979 में मेजबान मिली थी, तब भारतीय टीम रनरअप रही थी।